Move to Jagran APP

बेगूसराय: नदी में नहाने गए पांच किशोर डूबे, तलाश जारी; मुंगेर से एक शादी में शामिल होने आए थे प्रिंस-उत्‍कर्ष

बूढ़ी गंडक नदी में स्‍नान के दौरान डूबने वाले किशोरों की पहचान 18 वर्षीय अभिषेक कुमार 17 वर्षीय कुलदीप कुमार 19 वर्षीय ऋषभ कुमार 17 वर्षीय प्रिंस कुमार और 17 वर्षीय उत्‍कर्ष कुमार के तौर पर हुई है। किशारों की तलाश की जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Deepti MishraPublished: Fri, 05 May 2023 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 05 May 2023 02:08 PM (IST)
बेगूसराय: नदी में नहाने गए पांच किशोर डूबे, तलाश जारी; मुंगेर से एक शादी में शामिल होने आए थे प्रिंस-उत्‍कर्ष
बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान पांच किशोर डूब गए। पांचों की तलाश की जा रही है।

 जागरण संवाददाता, बेगूसराय: जिले विष्णुपुर आहोक ग्राम के दक्षिण ओर बूढी गंडक नदी में आहोक घाट पुल के समीप स्नान करने गए पांच किशोर डूब गए। खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की ओर से तलाश अभियान शुरू कराया गया। ग्रामीण गोताखोर के अथक प्रयास के बाद डूबे किशोर कुलदीप के शव को बाहर निकाला जा सका। बाकी चार किशोरों की तलाश की जा रही है।

loksabha election banner

जिले विष्णुपुर आहोक ग्राम के दक्षिण ओर बूढी गंडक नदी में आहोक घाट पुल के समीप स्नान करने गए पांच किशोर डूब गए। किशोरों की पहचान विष्णुपुर आहोक निवासी सुबोध सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, कमलेश कुमार के पुत्र 17 वर्षीय कुलदीप कुमार, अशोक कुमार के 19 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार, शास्त्री नगर मुंगेर निवासी संजीव राम के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार  और सुजीत कुमार के 17 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष कुमार के तौर पर हुई है।

विष्णुपुर आहोक पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार यादव के मुताबिक,  विष्णुपुर आहोक निवासी सुबोध सिंह एवं कमलेश कुमार सिंह के यहां शादी समारोह का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए सभी किशोर आए थे। शुक्रवार को नौ किशोर गंडक नदी में पुलिया के समीप स्नान करने घर से निकले। स्नान के दौरान एक डूब रहे किशोर को बचाने के क्रम में सभी गंडक नदी में कूद पड़े। गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे।

किशोर कुलदीप का शव मिला।

किशोर और युवाओं को डूबते देखकर स्थानीय लोग बचाने के लिए गंडक नदी में कूद गए, लेकिन नौ में से चार को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। शेष पांच किशोर को बचाया नहीं जा सका। डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सतानंद संबुद, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, बीडीओ राजेश कुमार राजन एवं बलिया साहेबपुर कमाल सीओ मौके पर पहुंच गए। इधर मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीण गोताखोर डूबे किशोरों को तलाश जारी है।

बता दें कि पिछले दिनों इस नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही पुल टूटकर गिर गया था। इस कारण घटनास्थल तक पहुंचने के लिए खगड़िया जिला होकर जाना पड़ रहा है। इस कारण भी सर्च अभियान में वक्त लग रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.