Move to Jagran APP

बूढी गंडक नदी में डूबने से मछुआरे की मौत

बेगूसराय। शनिवार की रात प्रखंड क्षेत्र के बिदुलिया घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ने के दौरान बिदुलिया निवासी रामाशीष सहनी के 32 वर्षीय पुत्र रामवृक्ष सहनी की मौत डूबने से हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह पानी सतह पर तैरता शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:25 PM (IST)
बूढी गंडक नदी में डूबने से मछुआरे की  मौत
बूढी गंडक नदी में डूबने से मछुआरे की मौत

बेगूसराय। शनिवार की रात प्रखंड क्षेत्र के बिदुलिया घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ने के दौरान बिदुलिया निवासी रामाशीष सहनी के 32 वर्षीय पुत्र रामवृक्ष सहनी की मौत डूबने से हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह पानी सतह पर तैरता शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार रामवृक्ष रोज की तरह बूढी गंडक में मछली मारने गया था। मछली का जाल फेंकने के दौरान छोटी नाव से असंतुलित होकर गहरे पानी में डूब गया। सुबह शव बरामद होते ही नदी किनारे सैकड़ों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव बरामद किया। मछुआरे की मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मचा है। स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने शोक संतप्त स्वजनों को ढांढस बंधाते हुए कबीर अंत्येष्ठि योजना से तीन हजार रुपये की नकद सहायता की है।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

लाखो : लाखो ओपी क्षेत्र के सिहमा टोल निवासी सड़क दुर्घटना में घायल 45 वर्षीय सत्यनारायण सिंह की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। रविवार को परिजन शव को लाखो ओपी परिसर में रखकर न्याय की मांग कर रहे थे। वार्ड सदस्य रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को सत्यनारायण सिंह करीब दस बजे साइकिल से बेगूसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजा डुमरी गांव के समीप एनएच 31 पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.