नावकोठी में गोली लगने से युवक जख्मी
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के समसा गांव में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक युवक जख्मी हो गया। उसे अस्पता
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के समसा गांव में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक युवक जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समसा के कैलू महतो के 25 वर्षीय पुत्र दीपक महतो को गोली मार कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष के समक्ष दिए फर्द बयान में बताया कि वह मोकामा के कमल ईट चिमनी पर मजदूरों का सरदार के रूप में कार्य करता है। सोमवार की शाम चिमनी पर से घर लौटा था। मंगलवार को लगभग 10 बजे जीतपुर से मजदूरों के घर से मिलकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए समसा के राम प्रवेश महतो उर्फ बमबम महतो के पुत्र नीरज कुमार उर्फ भुल्ला, रंजीत महतो, उसका चचेरा भाई हरिनंदन महतो का पुत्र रणवीर कुमार, दोरिक महतो का पुत्र खिरपत महतो, खलठू तांती का पुत्र सुखो तांती, मुकेन्द महतो, सरोज साह ने घेर कर हत्या की नीयत से गोली चला दी। गोली दाए हाथ के बांह में लगी। जान बचाने के लिए गांव में ही निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। वहां से थाना को सूचना दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर से पुलिस को नौ एमएम का दो खोखा मिला। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पीएचसी नावकोठी लाया गया।
बताते चलें कि नीरज कुमार उर्फ भुल्ला तथा रंजीत महतो जेल में बंद थाना के टॉप टेन अपराधी बमबम का पुत्र है। इस पर नावकोठी थाना में हत्या तथा हत्या के प्रयास का आधा दर्जन मामला दर्ज है। दोनों पर न्यायालय से स्थाई वारंट निर्गत है। थानाध्यक्ष शशिकुमार ने मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजिश है।