Move to Jagran APP

ससुर-देवर ने महिला को पीट-पीटकर किया जख्मी

छौड़ाही बेगूसराय। छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर गांव में एक विवाहिता को ससुर- देवर ने पीट- पीटकर अधमरा कर घर से बेदखल कर दिया। घायल महिला का इलाज पीएचसी छौड़ाही में चल रहा है। घटना के संबंध में छौड़ाही ओपी में घायल महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:33 PM (IST)
ससुर-देवर ने महिला को पीट-पीटकर किया जख्मी
ससुर-देवर ने महिला को पीट-पीटकर किया जख्मी

छौड़ाही, बेगूसराय। छौड़ाही ओपी क्षेत्र के पीरनगर गांव में एक विवाहिता को ससुर- देवर ने पीट- पीटकर अधमरा कर घर से बेदखल कर दिया। घायल महिला का इलाज पीएचसी छौड़ाही में चल रहा है। घटना के संबंध में छौड़ाही ओपी में घायल महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

loksabha election banner

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छौड़ाही ओपी के पीरनगर निवासी अनिल कुमार महतो की पत्नी अलका सुमन ने कहा है कि रविवार की शाम वो चापाकल पर कपड़ा धो रहे थी, तभी उनके ससुर राम नारायण महतो बेमतलब गाली- गलौज करने लगे। मना करने पर देवर अरुण कुमार महतो, गणेश प्रसाद, गोतनी और सास आदि ने लाठी- डंडे से शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार करना प्रारंभ कर दिया। जिससे महिला का सर फट गया और शरीर पर भी कई जगह गंभीर जख्म हो गया है। इस दौरान सड़क पर भी दौड़ाकर महिला को पीटा गया है। पिटाई से महिला बेहोश होकर बीच सड़क पर ही गिर गई। इसके बाद आस- पड़ोस के लोगों ने बीच- बचाव कर घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी छौड़ाही में भर्ती कराया। पीएचसी के डॉक्टरों ने घटना की सूचना छौड़ाही पुलिस को दी। मामला पुलिस के पास जाने से खफा ससुर एवं अन्य ससुराल वालों ने महिला का सारा सामान घर से बाहर फेंक उसे घर से भी बेदखल कर दिया। सूचना मिलते ही एक्शन में आई छौड़ाही पुलिस महिला के साथ उसके घर पहुंची तो सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला को घर के अंदर प्रवेश करवाया। इस संबंध में घायल महिला ने कहा कि रोजाना ही हमारे साथ मारपीट की जाती है। जान जाने के डर से रोसड़ा में भाड़ा का मकान लेकर रहते हैं। पर्व के कारण गांव आए तो यह घटना हो गई।

इस संबंध में छौड़ाही ओपी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि आवेदन मिला है। तत्काल महिला को घर में प्रवेश दिला दिया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.