Move to Jagran APP

Bihar: तमंचे पर डिस्को करने से मना किया तो नाराज पिता ने बेटे को मार दी गोली; घायल लड़के को छोड़कर हुआ फरार

Father shot son in Begusarai बिहार के बेगूसराय में एक पिता अपने ही बेटे को गोली मारकर फरार हो गया। घायल बेटे ने कहा कि मैंने तो पिता को बस कट्टा लहराने से मना किया था लेकिन वो नाराज हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Sat, 13 May 2023 12:27 PM (IST)Updated: Sat, 13 May 2023 12:27 PM (IST)
Bihar: तमंचे पर डिस्को करने से मना किया तो नाराज पिता ने बेटे को मार दी गोली; घायल लड़के को छोड़कर हुआ फरार
बेगूसराय में पिता ने बेटे को मारी गोली

बेगूसराय, जागरण संवाददाता। बेगूसराय में डीजे पर डांस कर रहे एक युवक की मौत हो गई। जैसे ही उसकी मौत की वजह पता चली, लोग भौचक्के रह गए। बेगूसराय में डीजे के धुन पर डांस कर रहे पिता ने ही बेटे को गोली मार दी।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि पिता डीजे के धुन पर पिस्तौल लहराकर डांस कर रहा था। इतने में वहां उसका बेटा पहुंच गया, उसने पिता को हथियार के साथ डांस करते देखा तो रोकने चला गया। उसने पिता को रोकने की कोशिश की। ऐसे में पिता नाराज हो गया और उसने गोली चला दी।

घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के रचियाही वार्ड नंबर-पांच की है। गोली बेटे की पीठ को छूते हुए निकल गई। जिससे युवक घायल हो गया। जिसके बाद लोग उसे लेकर तुरंत अस्पताल भागे।

घायल युवक गुरवल राय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटा की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इधर, आरोपी पिता बौएलाल राय घर छोड़कर फरार हो गया है। घायल युवक गुरवल राय ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पड़ोस में एक शादी थी। जिसमें डीजे बज रहा था। उसके पिता डीजे की धुन पर देसी कट्टा लेकर लहरा रहे थे। हथियार लहराने से मना करने पर पिता ने वहां से चले जाने को कहा लेकिन उनके नहीं जाने पर आक्रोशित पिता ने गोली चला दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.