पांच बच्चों के बाप ने डेढ़ वर्ष की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, हालत गंभीर
बिहार के बेगूसराय जिले में पांच बच्चों के पिता ने एक डेढ़ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बेगूसराय [जेएनएन]। बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सोमवार की संध्या प्रकाश में आया है। बच्ची का इलाज कराने ग्रामीणों के साथ बच्ची की मां बलिया अनुमंडल अस्पताल पहुंची।
बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बच्ची की मां ने बताया कि वह सोमवार की शाम बच्ची को आंगन में बैठाकर घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान पांच बच्चों के पिता 35 वर्षीय शंभू यादव ने बच्ची को अकेला देख आंगन में आ गया। वह बच्ची को उठाकर एक कमरे में लेकर चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
इसी दौरान वह जब घर पहुंची तो बच्ची की रोने की आवाज सुनी। वह उस कमरे घुसी तो शंभू यादव तेजी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी वार्ड पार्षद नीरज सिंह को दी। मासूम बच्ची भी पांच भाई बहन में सबसे छोटी है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार, पुअनि बिपिन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर पीडि़त बच्ची की मां का बयान लिया। पुलिस घटना की छानबीन कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई।