फेक न्यूज आइटी सेल के लिए बनी है चुनौती- मनीष पांडे
बेगूसराय। बुछवार को भाजपा कार्यालय में आईटी सेल की कार्यशाला आयोजित कर कार्यकत्ताओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग को प्रशिक्षण दिया गया।
बेगूसराय। बुछवार को भाजपा कार्यालय में आईटी सेल की कार्यशाला आयोजित कर कार्यकत्ताओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा आइटी सेल व सोशल मीडिया प्रभारी नीजर गौड़ ने कहा, लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसलिए सतर्कता और सजगता से सोशल मीडिया के उपयोग की आवश्यकता है। प्रदेश संयोजक मनीष पांडे ने कहा, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज आज सबसे बड़ी चुनौती है। भाजपा कार्यकत्र्ता फेसबुक, व्हाट्स एप और ट्विटर के माध्यम से बूथों तक पहुंचने का काम करेंगे। जिला संयोजक रामकल्याण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला मे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया मे कार्य करने के तरीके बताये गए । कार्यशाला को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, शिक्षक नेता डा.सुरेश प्रसाद राय, पूर्व विधायक सुरेन्द्र मेहता ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदीप भारद्वाज ने किया। कार्यशाला में भाजपा नगर उपाध्यक्ष आलोक कुमार बंटी, निरंजन कुमार सिंह, कमल नयन, धीरज भारद्वाज, जिला महामंत्री राजेश कुमार, भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी नीरज नवीन, भाजयुमो बिहार मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश, कुंदन भारती, भूपेश सिंह,
उज्ज्वल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। वन्देमातरत के साथ शुरू हुई कार्यशाला जन-गण-मन के साथ संपन्न हुई। धन्यवाद ज्ञापनद जिला संयोजक राम कल्याण सिंह ने किया।