केवि गढ़हरा के बच्चों ने लगाई हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी
बेगूसराय। केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के निर्देशानुसार केवी गढ़हरा परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार खादी एवं हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
बेगूसराय। केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली के निर्देशानुसार केवी गढ़हरा परिसर में शहीद दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार खादी एवं हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार मिश्रा ने किया। संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि खादी ग्राम उद्योग का विकास और उचित प्रचार-प्रसार हो। इसके लिए हम सबों को अपने स्तर से प्रयास करने की जरूरत है तभी गांधी जी का सपना साकार हो सकेगा और हस्त निर्मित वस्तुओं के उपयोग से स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।
प्रदर्शनी में दो समूहों में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग :
विद्यालय की शिक्षिका दीक्षा कुमारी के निर्देशन में बच्चों के द्वारा चरखा, खादी के वस्त्र, ग्लास, बास्केट, श्रृंगार बॉक्स, गुड़िया, पेनदान, चुड़ी केश, फूलडाली, मोबाइल कवर, गुलदस्ता, चॉक बॉक्स आदि सामान की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी को दो समूहों में बांटा गया था। एक समूह कनिष्ठ वर्ग कक्षा छह से आठ के लिए जबकि दूसरा समूह वरिष्ठ वर्ग कक्षा नौ से 12वीं तक का था। निर्णायक मंडल के द्वारा दोनों समूहों से प्रथम तीन-तीन वस्तुओं का चयन किया गया। जूनियर वर्ग से सिम्मी राउत, राधारानी, और कोमल कुमारी और साक्षी कुमारी तो वहीं, सीनियर वर्ग से समीर आलम, प्रवीण प्रताप, अमीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्वेता कुमारी और हीरा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर इप्सिता राय, एन. रेशमी ईरानी, विनोद अहिरवार, विमलेंदु कुमार, नवीन कुमार झा, डॉ. एसके झा, वीके शर्मा, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।