राजद छात्र संगठन का चुनाव संपन्न
बेगूसराय। पकड़ी दुग्ध सेंटर पर वीरपुर राजद छात्र संगठन का चुनाव नीतेश कुमार की अध्यक्षता
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Nov 2017 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2017 07:18 PM (IST)
बेगूसराय। पकड़ी दुग्ध सेंटर पर वीरपुर राजद छात्र संगठन का चुनाव नीतेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव में नितेश कुमार को प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव मो. ऐयाज अंसारी को चुनाव किया गया। इससे पूर्व राजद छात्र संगठन, राजद छात्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, आठ को जिला समाहरणालय पर नोटबंदी, जीएसटी, सृजन घोटाला आदि को लेकर धरना कार्यक्रम में वीरपुर प्रखंड से अधिक से अधिक लोगों को चलने का आह्वान किया गया। चुनाव प्रवेक्षक के रूप में जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार झा, जिप सदस्य सुल्ताना बेगम, उमाशंकर यादव, अरुण प्रसाद ¨सह, अर्जुन यादव, रामवरण ¨सह, पूर्व मुखिया राम कृपाल महतो, डॉ. सुरेश यादव, देवेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें