दहेज के लोभ में सगाई के बाद शादी से मुकरा वर पक्ष
बेगूसराय। दहेज की मांग को लेकर सगाई के बाद लड़के पक्ष द्वारा शादी से मुकरने का एक मामला बेगूसराय के टाउनशीप में प्रकाश में आया है। बुधवार को धूमधाम से शहर के हर-हर महादेव चौक के समीप एक होटल के हाल में सगाई समारोह भी संपन्न किया जा चुका है। अब शादी की तारीख तय करने के एवज में लड़के पक्ष द्वारा दो लाख रुपये एक सोने की चेन व एक अपाचे बाइक की नाजायज मांग की जा रही है। अब सगाई के बाद रिश्ता टूटने व समाज में प्रतिष्ठा गिरने के भय से डुमरी निवासी लड़की पक्ष न्याय के लिए पुलिस के समक्ष गुहार लगाने पहुंचे है। परिजन सिघौल ओपी महिला थाना में वापस किए जाने के बाद परिजन फरियाद लेकर नगर थाना पहुंचे है जहां मामले की जांच की जा रही है।
बेगूसराय। दहेज की मांग को लेकर सगाई के बाद लड़के पक्ष द्वारा शादी से मुकरने का एक मामला बेगूसराय के टाउनशीप में प्रकाश में आया है। बुधवार को धूमधाम से शहर के हर-हर महादेव चौक के समीप एक होटल के हाल में सगाई समारोह भी संपन्न किया जा चुका है। अब शादी की तारीख तय करने के एवज में लड़के पक्ष द्वारा दो लाख रुपये, एक सोने की चेन व एक अपाचे बाइक की नाजायज मांग की जा रही है। अब सगाई के बाद रिश्ता टूटने व समाज में प्रतिष्ठा गिरने के भय से डुमरी निवासी लड़की पक्ष न्याय के लिए पुलिस के समक्ष गुहार लगाने पहुंचे है। परिजन सिघौल ओपी, महिला थाना में वापस किए जाने के बाद परिजन फरियाद लेकर नगर थाना पहुंचे है जहां मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार डुमरी निवासी दुग्ध सेंटर संचालक लक्ष्मी साह ने अपनी पुत्री की शादी टाउनशीप सीआइएसफ क्वार्टर संख्या- 33 निवासी शिव शंकर साह के पुत्र प्रभात कुमार से तय की थी। शादी तय करने के समय शादी खर्च के लिए पांच लाख रूपये और लड़के की सोने की चेन पहले ही देने की बात श्री साह ने बताई है। अब अतिरिक्त दो लाख रूपये और पांच भर सोने के जेवरात व बाइक की मांग को ले रिश्ता तोड़ने की धमकी दी जा रही है। मान मनव्वल करने पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों को वरपक्ष के लोगों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष फरियाद लेकर पुलिस के समक्ष पहुंचे हैं। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।