डीआइजी मनु महाराज ने बलिया थाने का किया औचक निरीक्षण
बेगूसराय। बेगूसराय से खगड़िया जाने के क्रम में मंगलवार को मुंगेर प्रमंडल के डीआइजी मनु महाराज अचानक ब
बेगूसराय। बेगूसराय से खगड़िया जाने के क्रम में मंगलवार को मुंगेर प्रमंडल के डीआइजी मनु महाराज अचानक बलिया थाना पहुंच गए और औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। डीआइजी के थाना क्षेत्र से गुजरने की आहट मिलते ही बलिया पुलिस काफी सतर्क नजर आई। इसको लेकर तैयारी पहले से जारी थी। इस क्रम में एनएच-31 स्टेशन चौक व पटेल चौक पर पुलिस जवान लगाकर लगने वाले जाम को पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था। थाने पर भी सभी अधिकारी व पुलिस नजर आ रहे थे। इसी दरम्यान डीआइजी मनु महाराज की गाड़ी बलिया थाने में घुसी। इस मौके पर एएसपी सह बलिया डीएसपी अंजनी कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार व सभी पुलिसकर्मियों ने डीआइजी को सलामी दी। इसके बाद सबसे पहले डीआइजी ने थाना परिसर का मुआयना करते हुए भवन, कमरे व चारदिवारी को देखकर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद थाने में कार्यरत सभी दारोगा से परिचय लेते हुए चल रहे सभी कार्यो की जानकारी ली। इसके साथ ही सभी आइओ के पास कितने केस हैं और अभी वो केस किस स्थिति में है और अगर लंबित है तो क्यों है। इस बारे में भी उन्होंने आइओ से पूछा। इसके बाद उन्होंने स्टेशन डायरी की मांग की। इस दौरान स्टेशन डायरी छह तारीख में था जिसे उन्होंने अपडेट करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष सुनील कुमार से टॉप टेन अपराधियों की सूची मांगते हुए कहा कि इसमें कितने क्रिमिनलों की गिरफ्तारी हुई या प्रोसेस हुआ। जिनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है उसकी सूची भेजी जाए। इसके साथ ही उन्होंने अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेजी से करने, पुलिस गश्ती नियमित रूप से जारी रखने, कोई भी फरियादी पहुंचे तो उसे पुलिस सहायता तुरंत देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने शनिवार को थाने में लगने वाले जनता दरबार में भूमि संबंधी विवाद का निष्पादन अंचल अधिकारी के सहयोग से सही कागजात के अनुकूल करने की बात कहीं । इस मौके पर डीएसपी अंजनी कुमार से भी उन्होंने अनुमंडल स्तरीय तीनों थाने बलिया, डंडारी, साहेबपुर कमाल से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
मनु महाराज को देखने को उमड़ी भीड़ :
बेगूसराय : वैसे तो पुलिस की वर्दी देखकर ही लोग डर जाते हैं लेकिन जब कोई पुलिस अधिकारी ¨सघम के रूप में चर्चित हो जाए तो उसे देखने के लिए भी भीड़ उमड़ जाती है। मंगलवार की सुबह थाने के निरीक्षण में बलिया पहुंचे डीआइजी मनु महाराज के साथ भी ऐसा ही हुआ। वे थाने में औचक निरीक्षण कर रहे थे और स्थानीय लोग उनकी एक झलक पाने को बेचैन थे। उन्हें देखने के लिए थाना परिसर से बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा थी।