Move to Jagran APP

भारत माता की जय से गुंजायमान हुआ शहर

जागरण संवाददाता, बेगूसराय: 70 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को युवा संघर्ष समिति के द्वारा श

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 10:25 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 10:25 PM (IST)
भारत माता की जय से गुंजायमान हुआ शहर
भारत माता की जय से गुंजायमान हुआ शहर

जागरण संवाददाता, बेगूसराय: 70 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को युवा संघर्ष समिति के द्वारा शहर के जीडी कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा पटेल चौक, नगर थाना चौक, ट्रैफिक चौक, पावर हाउस चौक होते हुए पुन: जीडी कॉलेज में सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक सुमित सन्नी ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा संगठन युवा संघर्ष समिति पिछले चार वर्षों से शहर में हो रहे विभिन्न प्रकार के समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्षशील रहा है। साथ ही राष्ट्रीयता के भाव से ओतप्रोत यह संगठन जातीय व धार्मिक सछ्वाव को बढ़ावा देने के लिए भी कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में संगठन बेगूसराय में सामाजिक एकता को बनाए रखने में निरंतर यूं ही कार्यरत रहेगा। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि नगर निगम के उपमहापौर राजीव रंजन ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है हमारे जिले में दलगत राजनीति से इतर संघर्षशील युवा हैं। जो समाज को सही दिशा निर्देशित करने को तत्पर रहते हैं। इन सभी क्रांतिकारी युवाओं का तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं यूं ही आगे बढ़कर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहें। तिरंगा यात्रा में पुष्पेश गर्ग, अजय कुमार, आयुष ईश्वर, नितिन कुमार, ¨प्रस भारत, राजा कुमार बादल कुमार समेत सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। इनसेट: विभिन्न जगहों पर निकाला गया तिरंगा यात्रा

prime article banner

जागरण टीम बेगूसराय : गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडो पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। इसी क्रम में गढपुरा में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाला। प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाला। जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक रामानंद राम कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा कुम्हारसों पंचायत से निकल कर गढपुरा, कोरैय - सुजानपुर, मालीपुर, रक्सी - कनौसी, रजौड़, सकड़ा, कोरियामा, कुंबरटोल आदि इलाका का भ्रमण किया गया। तिरंगा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ सभी कार्यकर्ता बाइक पर सवार हो तिरंगा लिए भारत माता की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं में भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, राहुल राज, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद झा, शंभू ¨सह आदि कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर तरीके से प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। जिसका लोगों ने जगह-जगह पर स्वागत भी किया है। इसी के साथ बखरी में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओ के द्वारा 70 वें गणतंत्र दिवस कि देर संध्या शनिवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान आयोजन की शुरुआत स्थानीय आंबेडकर चौक के समीप समारोह आयोजित कर की गई। इस मौके पर समारोह का उद्घाटन नगर अध्यक्ष गौतम राठौड़ व महामंत्री समीर श्रवण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तिरंगा यात्रा बाजार से निकला, जिसमें शामिल भाजयुमो के चालीस कार्यकर्ताओं का काफिला रामपुर गांव, सोनमा, सिमड़ी रोड का भ्रमण किया। इस मौके पर देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भारत माता के जयकारे सहित अन्य देशभक्ति नारों से क्षेत्र पूरे दिन देशभक्ति में डूबा रहा। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर नारा लगा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.