नौ पंससों ने की उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग
संसू, गढ़पुरा (बेगूसराय) : प्रखंड के नौ पंचायत समिति सदस्यों ने शुक्रवार को बीडीओ सह कार्यपालक पद
संसू, गढ़पुरा (बेगूसराय) : प्रखंड के नौ पंचायत समिति सदस्यों ने शुक्रवार को बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर उप प्रमुख नूतन देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है। पंससों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उप प्रमुख की कार्यशैली से पंचायत समिति सदस्य संतुष्ट नहीं हैं।
उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पंसस कोरैय पंचायत के क्षेत्र संख्या तीन के विपिन कुमार राय, क्षेत्र संख्या चार के विजय कुमार महतो, क्षेत्र संख्या पांच के दीपक ¨सह, क्षेत्र संख्या छह के शिवनारायण झा, क्षेत्र संख्या 10 की हसरुन खातून, क्षेत्र संख्या 11 के मदन कुमार, क्षेत्र संख्या नौ की निर्मला देवी, क्षेत्र संख्या एक के अर¨वद पासवान एवं क्षेत्र संख्या सात की रजिया देवी शामिल हैं। इस संबंध में बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि बहुत जल्द अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए बैठक बुलाई जाएगी। इसके लिए तिथि तय कर सभी पंचायत समिति सदस्यों को सूचित किया जाएगा।