Move to Jagran APP

कोर्ट हाजत की सुरक्षा में चूक, हत्यारोपी हथकड़ी समेत फरार

बेगूसराय। गुरुवार को बेगूसराय कोर्ट हाजत की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मंडलकारा से पेशी के लिए लाया गया हत्यारोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया। फरार हत्यारोपी की पहचान मंझौल बाबा निवासी टोला मंगल सिंह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। एडीजे छह सुनील कुमार वर्मा के न्यायालय में पेशी के लिए उसे शाम चार बजे मंडलकारा से व्यवहार न्यायालय लाया गया था। हत्यारोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। नगर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 08:04 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:14 AM (IST)
कोर्ट हाजत की सुरक्षा में चूक, हत्यारोपी हथकड़ी समेत फरार
कोर्ट हाजत की सुरक्षा में चूक, हत्यारोपी हथकड़ी समेत फरार

बेगूसराय। गुरुवार को बेगूसराय कोर्ट हाजत की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मंडलकारा से पेशी के लिए लाया गया हत्यारोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया। फरार हत्यारोपी की पहचान मंझौल बाबा निवासी टोला मंगल सिंह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। एडीजे छह सुनील कुमार वर्मा के न्यायालय में पेशी के लिए उसे शाम चार बजे मंडलकारा से व्यवहार न्यायालय लाया गया था। हत्यारोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। नगर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल की है। फरार की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है। इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार प्रेषण तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार हत्या मामले में गुरुवार को उसके खिलाफ एक गवाह की गवाही कराई गई थी जिसके बाद उसे शाम चार बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडलकारा से बेगूसराय व्यवहार न्यायालय लाया गया था। कोर्ट हाजत में शौचालय जाने के बहाने वह चापाकल से डब्बे में पानी भर कर हाजत परिसर स्थित शौचालय की तरफ गया। इसी बीच हाजत दारोगा के टेबल के पास पानी का डब्बा फेंक कर मुख्य द्वार की तरफ भागने लगा। सुरक्षा में तैनात हवलदार व संतरी को धकिया कर वह भागने में सफल रहा। कैदी के फरार होते ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। नगर थाना को उक्त जानकारी दी गई जिसके बाद से बरामगदी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

रीना देवी हत्याकांड समेत तीन मामलों में है आरोपित :

कोर्ट हाजत से फरार अपराधी ने 2017 में मंझौल निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ चंचल सिंह की पत्नी एनजीओ संचालिका रीना देवी की गोली मार कर हत्या की थी। मृतका मनीष की रिश्ते में चाची थी। उक्त मामले में मृतका के पति ने चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या 95/17 दर्ज कर मनीष, पिन्टु सिंह समेत तीन को नामजद आरोपित बनाया गया था। हत्या कांड के अनुसंधान के क्रम में मंझौल पुलिस ने 14 जून 2018 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह तीन मामलों में आरोपित है। तीनों मामले में अलग-अलग न्यायालय में विचारण चल रहा है। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार मेहता से मिली जानकारी के अनुसार चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या 95/17 के अलावे वह चेरियाबरियारपुर थाना कांड संख्या 13/18 व नगर थाना कांड संख्या 303/19 में भी आरोपित था। तीनों मामले को विचारण सीजेएम, एडीजे छह व सेशन कोर्ट में चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.