महाराष्ट्र व अन्य जगहों से बरौनी जंक्शन आने वाले यात्रियों की होगी कोरोना जांच
बेगूसराय। कोरोना की रफ्तार ने जिले के शीर्ष अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी है। गुरुवार को डीएम अरविद कुमार वर्मा एवं एसपी अवकाश कुमार बरौनी पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने एपीएसएम कॉलेज बरौनी एवं आरकेसी प्लस टू महाविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की जांच एवं कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिग कॉलेज बेगूसराय में रखा जाएगा। इसकी मॉनिटरिग बेगूसराय एवं तेघड़ा एसडीओ करेंगे। डीएम ने महाराष्ट्र के विभिन्न जगहों से बरौनी जंक्शन आने वाली विभिन्न ट्रेनों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।
बेगूसराय। कोरोना की रफ्तार ने जिले के शीर्ष अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी है। गुरुवार को डीएम अरविद कुमार वर्मा एवं एसपी अवकाश कुमार बरौनी पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने एपीएसएम कॉलेज बरौनी एवं आरकेसी प्लस टू महाविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की जांच एवं कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिग कॉलेज बेगूसराय में रखा जाएगा। इसकी मॉनिटरिग बेगूसराय एवं तेघड़ा एसडीओ करेंगे।
डीएम ने महाराष्ट्र के विभिन्न जगहों से बरौनी जंक्शन आने वाली विभिन्न ट्रेनों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने एहतियात के तौर पर उन सभी रेल यात्रियों के लिए एपीएसएम कॉलेज बरौनी में कोविड जांच एवं आइसोलेसन सेंटर तत्काल बनाए जाने का निर्देश दिया है। इसको लेकर डीएम अरविद कुमार वर्मा, जिला पुलिस कप्तान अवकाश कुमार सहित बेगूसराय एवं तेघड़ा अनुमंडल के सभी पदाधिकारी सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वैसे यात्री जो जांच में निगेटिव पाए जाएंगे उन्हें तत्क्षण घर जाने के लिए छोड़ दिया जाएगा। परंतु, जांच में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिग कॉलेज बेगूसराय में रखा जाएगा। सुधार की स्थिति में उन्हें व्यवस्था के अनुकूल होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि बरौनी जंक्शन पर मजिस्ट्रेट सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रहेंगे, ताकी कोई भी महाराष्ट्र से आने वाले यात्री बगैर जांच कराए घर नहीं जा सकें। स्टेशन से कॉलेज तक ले जाने के लिए बस, एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था के साथ सेंटर पर यात्रियों की सुविधा के लिए जांच केंद्र एवं आइसोलेशन सेंटर, कैंपस का प्रतिदिन सैनिटाइजेशन, शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, पंखा, बिछावन, शौचालय एवं महिलाओं के लिए अलग रहने एवं सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला एवं पुरुष की अलग-अलग मेडिकल टीम शिफ्ट वाइज काम पर मौजूद रहेंगे। रेल यात्रियों के लिए पीने का स्वच्छ पानी एवं नाश्ता की भी व्यवस्था की जाएगी। मजिस्ट्रेट एवं समुचित प्रशासनिक चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। इसकी मॉनिटरिग बेगूसराय के एसडीओ संजीव चौधरी एवं तेघड़ा के एसडीओ राकेश कुमार करेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी रंजन सिन्हा डीएसपी बेगूसराय एवं ओम प्रकाश डीएसपी तेघड़ा करेंगे। मौके पर तेघड़ा बीडीओ संदीप पांडेय, सीओ परमजीत सिरमौर, सीओ बरौनी सुजीत सुमन, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. ललन कुमार के अलावा सीएस डॉ. विनय कुमार झा, तेघड़ा पीएचसी के प्रभार डॉ नरेंद्र नाथ प्रसाद, हेल्थ मैनेजर संजय कुमार, बरौनी पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार, हेल्थ मैनेजर पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
महाराष्ट्र से आती है एक ट्रेन
महाराष्ट्र की ओर से प्रत्येक दिन रात्रि के लगभग 11 बजे बांद्रा-बरौनी जंक्शन स्पेशल ट्रेन आती है। इस ट्रेन से बेगूसराय जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के भारी संख्या में रेलयात्री आते जाते हैं। बरौनी जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक रत्नेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल महाराष्ट्र से बांद्रा-बरौनी जंक्शन स्पेशल ट्रेन आ रही है। शेष आनेवाली ट्रेनों के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।