विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: कांग्रेस नेता ने RJD सुप्रीमो Lalu Yadav को पहनाया सोने का मुकुट, बोले- मुझे हमेशा से उनका स्नेह मिला है

By Khalid TanveerEdited By: Rajat Mourya
Published: Fri, 27 Oct 2023 02:53 PM (GMT+05:30)

बिहार में कांग्रेस नेता रतन सिंह ने आरजेडी चीफ लालू यादव को सोने का मुकुट पहनाया है। कांग्रेस नेता का ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को पहनाया सोने का मुकुट। फाइल फोटो
कांग्रेस नेता ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को पहनाया सोने का मुकुट। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Lalu Yadav News पटना के सदाकत आश्रम में श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर भव्य कार्यक्रम हुआ था। मगर इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम से अधिक बेगूसराय के एक कांग्रेस नेता द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सोने का मुकुट पहनाने की चर्चा अधिक रही। लालू प्रसाद को 24 कैरेट शुद्ध सोने का मुकुट पहनाने वाले कांग्रेस नेता बेगूसराय जिला के तिलरथ गांव निवासी रतन सिंह हैं।

रतन सिंह जिले के चुनिंदा बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। उनकी 100 से अधिक तेल टैंकर बरौनी रिफाइनरी, हिंदुस्तान एवं भारत पेट्रोलियम में तेल सप्लाई करती हैं। इसी के साथ, उनकी वाहन एजेंसी भी है। वे जिला परिषद के अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में जिला परिषद के सदस्य हैं। उनकी पत्नी वीणा देवी भी जिप अध्यक्ष रही हैं और वर्तमान में वे भी सदस्य हैं।

रतन सिंह की जिला परिषद में 'किंगमेकर' का भूमिका

चूंकि बेगूसराय जिला परिषद अध्यक्ष का पद आरक्षित हो गया, इसी लिए अध्यक्ष बदल गए। कहा जाता है कि रतन सिंह जिला परिषद में 'किंगमेकर' की भूमिका में हमेशा रहे हैं। दैनिक जागरण से बात करते हुए उन्होंने बताया कि लालू जी मेरे 2001 से नेता हैं। उन्होंने ही मुझे और मेरी पत्नी को जिला परिषद अध्यक्ष बनाया। उनका स्नेह हमेशा मिलता रहा।

'...आपको टिकट मिल जाएगा'

रतन सिंह ने कहा कि मटिहानी विधानसभा से मुझे टिकट देने का वो काफी समय से प्रयास कर रहे हैं, मगर वो सीट कांग्रेस को चली जाती है, इसलिए उन्होंने ने ही सुझाव दिया था कि आप कांग्रेस ज्वाइन कर लीजिए, अगर मटिहानी कांग्रेस को जाती है तो आपको टिकट मिल जाएगा।

मुकुट के मूल्य के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मुकुट का मूल्य नहीं बता सकते, वो महीने के अंत में हमारे मैनेजर साहब से पता चल सकेगा। एक दूसरे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मेरी और मेरे दामाद की राजनीतिक जमीन अलग-अलग है। वो भाजपा के राष्ट्रीय नेता हैं, भला मैं उनकी पैरवी कैसे कर सकता हूं।

बताते चलें कि उनके दामाद रजनीश कुमार भाजपा के एमएलसी रहे हैं और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं। वे बेगूसराय से लोकसभा सीट के दावेदार भी बताए जाते हैं। उनकी छवि भी सर्वमान्य नेता की है। रतन सिंह कहते हैं कि पार्टी उन्हें जहां से जिस पद पर चुनाव लड़ने का निर्देश देगी, वे वहां से अखाड़े में उतरने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- देवी दुर्गा ने अंग्रेजों को क्यों नहीं मार भगाया, तब दस भुजाओं वाले हथियार कहां थे? राजद विधायक ने फिर दिया विवादित बयान

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: कांग्रेस ने लालू यादव से मांगी बड़ी मदद, कहा- पहले की तरह लाठी लेकर...