Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय के तेघड़ा में नामांकन के दौरान बवाल; कांग्रेस-बीजेपी समर्थकों में झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 02:47 PM (IST)

    बेगूसराय के तेघड़ा में नामांकन के दौरान कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बाद स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी ...और पढ़ें

    Hero Image

    बेगूसराय में नामांकन के दौरान हंगामा, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

    संवादसूत्र,तेघड़ा (बेगूसराय)। विधानसभा क्षेत्र तेघड़ा में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बुधवार को भारी बवाल देखने को मिला। कांग्रेस प्रत्याशी गरीब दास और बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों दलों के समर्थकों के बीच पहले नारेबाजी हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झड़प में बदल गई। चुनाव कार्यालय के पास भारी भीड़ जुट जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए लाठियां भांजीं और भीड़ को तितर-बितर किया।

    घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की खबर है, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक किसी गंभीर घायल या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।


    वहीं, स्थानीय प्रशासन ने इस घटना को लेकर सभी राजनीतिक दलों को आचार संहिता का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।