थर्मल उप डाकघर में कोर बैं¨कग सेवा शुरू
बेगूसराय। बरौनी थर्मल उपनगरी स्थित उप डाकघर को कोर बैं¨कग सेवा से जोड़ दिया गया है। इसक
बेगूसराय। बरौनी थर्मल उपनगरी स्थित उप डाकघर को कोर बैं¨कग सेवा से जोड़ दिया गया है। इसका उदघाटन शुक्रवार को बेगूसराय प्रमंडल के डाक अधीक्षक ताराकांत झा ने किया। कहा, ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रमंडल के सभी डाकघर व उप डाकघरों को कोर बैं¨कग सेवा से जोड़ा जाएगा। ताकि कोर बैं¨कग सेवा से ग्राहक कहीं से भी लेनदेन कर सकेंगे। साथ ही ग्राहकों को एक नया नंबर दिया जाएगा। जो केवीपी और एनएससी धारकों पर लागू होगा। आगामी फरवरी तक बेगूसराय प्रमंडल के सभी उप डाकघरों को इस सेवा से जोड़ दिया जाएगा।
मालूम हो कि अब तक प्रधान डाकघर बेगूसराय, जमालपुर, गोगरी, लखमिनियां, रजौड़ा, तेघड़ा, प्रधान डाकघर खगड़िया और बरौनी के डाकघरों को इस सेवा से जोड़ा जा चुका है। मौके पर प्रमंडल के सिस्टम मैनेजर मनीष कुमार, प्रधान डाकघर के सिस्टम एडमिन उमाशंकर, बरौनी थर्मल के उप डाकपाल रमेश सवगोंड, पोस्टमेन जयजय राम, अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे।