स्वामी विवेकानंद का स्मृति दिवस मनाया गया
स्वामी विवेकानंद की 114 वीं स्मृति दिवस शुक्रवार को शहीद सुखदेव ¨सह समन्वय समिति के तत्वाधान में मनाया गया।
बेगूसराय : स्वामी विवेकानंद की 114 वीं स्मृति दिवस शुक्रवार को शहीद सुखदेव ¨सह समन्वय समिति के तत्वावधान में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार ¨सह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राधाकृष्ण प्रसाद सिन्हा ने कहा कि विवेकानंद एक युवा सन्यासी के रूप में विदेशों में भी भारतीय संस्कृति का सुगंध बिखेरने का कार्य किया। कहा कि वे भारत में घूम-घूम कर ज्ञान की ज्योति जलाने का कार्य किया। नगर निगम के वार्ड संख्या-40 के पार्षद पूनम देवी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपने छात्र जीवन में सर्वाधिक लोकप्रिय छात्र थे। समाज को आगे बढ़ाने में उन्होंने सर्वाधिक योगदान दिया। जिसे भूला नहीं जा सकता है। डा. चन्द्रशेखर चौरसिया ने कहा कि वे विश्व के महान नेता थे। नरेश भगत ने कहा कि वे सभी धर्मों को साथ लेकर चले। कहा कि उन्होंने विदेशों में भी घूम-घूम कर भारतीय संस्कृति का प्रचार किया। कार्यक्रम को सुनीता देवी, दिलीप कुमार सिन्हा सहित अन्य ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया।