राष्ट्रविरोधी गतिविधि के खिलाफ एबीवीपी ने निकाला जुलूस
बेगूसराय : जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधि के खिलाफ एबीवीपी की नगर इकाई ने मंगलवार को जुल
बेगूसराय : जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधि के खिलाफ एबीवीपी की नगर इकाई ने मंगलवार को जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व नगर मंत्री अजय कुमार ने किया। जुलूस स्वामी विवेकानंद चौक से शुरू होकर समाहरणालय पहुंचा। जहां सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए अजीत चौधरी ने कहा कि जेएनयू राष्ट्रविरोधी गतिविधि का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि देशद्रोही नारे लगानेवाले को फांसी की सजा दी जाए। कुणाल कुमार ने कहा कि भारत में देश विरोधी गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को शहीद स्थल पर संकल्प दीया जलाया जाएगा, 25 को राष्ट्रविरोधी तत्वों का पुतला दहन किया जाएगा एवं 26 फरवरी को सुभाष चौक से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मौके पर खुशबू, कंचन, सुमन, ¨डपल, बुलबुल, रिया, रवि कुमार आदि मौजूद थे।