सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड खराब, विरोध में प्रदर्शन
बेगूसराय : युवा परिषद जनाधिकार पार्टी और युवा शक्ति बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पत
बेगूसराय : युवा परिषद जनाधिकार पार्टी और युवा शक्ति बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में दो माह से खराब पड़े अल्ट्रासाउण्ड एवं अन्य समस्याओं को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा परिषद जनाधिकार के जिलाध्यक्ष समीर कुमार और युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष अंजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अल्ट्रासाउण्ड मशीन तीन माह से खराब है। यहां डाक्टर भी समय से उपलब्ध नहीं होते हैं। आवश्यकता के अनुसार दवाएं भी नहीं मिलती है। ईएंडटी विभाग में डाक्टर की भी कमी है। इसके अलावा अन्य कई प्रकार की समस्याएं यहां हैं। अगर 15 दिन में अल्ट्रासाउंड ठीक नहीं होता है तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। इससे पूर्व भी कार्यकर्ता प्रदर्शन व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर चुके हैं। मौके पर जनाधिकार युवा परिषद के संयोजक कर्मवीर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बिरजू कुमार, उपेन्द्र कुमार, राजकुमार, कुन्दन कुमार, उपाध्यक्ष संजीत कुमार, कमल कुमार, शुभम कुमार उपस्थित थे।