जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों को मिली राहत
बेगूसराय : नगर प्रशासन ने मंगलवार को मशीनों द्वारा बाजार के नाला से जलनिकासी कराकर नगरवा
बेगूसराय : नगर प्रशासन ने मंगलवार को मशीनों द्वारा बाजार के नाला से जलनिकासी कराकर नगरवासियों को राहत देने का काम किया है। महीनों से जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे बाजार को इससे मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने बेगूसराय नगर निगम से टीपीएस प्रेशर मशीन मंगाकर इस काम को अंजाम दिया है। गंदगी से बजबजाती नाले की सफाई सुबह नौ बजे से शुरू हुई। दोपहर तक के अथक मेहनत के बाद जल निकासी में सफलता मिली। इस कार्य में नगर के सफाई निरीक्षक नीतीश कुमार, सफाई जमादार सुभाष पासवान, सुनील पासवान, मनोज चौधरी आदि ने सहयोग दिया।
मालूम हो कि जल निकासी के लिए नालों की सु²ढ़ व्यवस्था नहीं होने से नाले का गंदा पानी स्थानीय खगड़िया बस स्टैंड के आगे विद्यालय परिसर, किसानों के खेतों एवं घर आंगन में जमा हो गया था। फलत: लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ता था। इसलिए उक्त स्थान पर नाला में मिट्टी डाल कर उसे बंद कर दिया गया। इधर नाला से जल निकास बंद हो जाने से नाली का गंदा पानी बाजार के लोगों के घर आंगन व प्रतिष्ठानों में जमा होने लगा। महीनों से लोग जल जमाव की समस्या से त्रस्त थे। इधर मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान का फिलहाल कोई रास्ता नहीं था। अत: वैकल्पिक व्यवस्था की गई। जल्द ही यहां पुख्ता नाला निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इनसेट
नाला का ढक्कन हटाने को तोड़ी गई सड़क
बखरी : भविष्य की समस्या एवं चुनौतियों को ध्यान में रखे बगैर विकास योजनाओं को संपन्न कराना तथा सरकारी धनराशि का दुरुपयोग यहां आम है। बखरी नगर पंचायत के वार्ड सात में महज छह महीनों पूर्व बनी सड़क को जल निकासी के लिए तोड़ा जाना इसका ज्वलंत उदाहरण है। बताते चलें कि बाजार के एक गैस एजेंसी से गांव तक नाला सह सड़क निर्माण कराया गया था। संवेदक नाला का ढक्कन सहित सड़क की ढलाई कर दी। दिलचस्प तो यह है कि उस समय न तो नगर के अभियंता या प्रशासन ने इस बात की नोटिस ली। मंगलवार को बाजार के नालों से मशीनों द्वारा जल निकासी का काम किया गया तो उक्त नाला की सफाई के लिए सड़क को तोड़कर ढक्कन को हटाना पड़ा। इससे न सिर्फ मजदूरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, बल्कि सड़क भी तोड़ी गई।