पुलिस सप्ताह कार्यक्रम पर प्रभात फेरी
शराब मुक्त बिहार, समृद्ध बिहार के तहत पुलिस सप्ताह कार्यक्रम को लेकर बलिया थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष त्रिलोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली।
बेगूसराय। शराब मुक्त बिहार, समृद्ध बिहार के तहत पुलिस सप्ताह कार्यक्रम को लेकर बलिया थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष त्रिलोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी स्टेशन रोड, पटेल चौक, बलिया बाजार, सत्ती चौड़ा, लखमिनिया, ऊपर टोला, मीरदह टोली होते हुए पुन: थाना परिसर पहुंची। इसके बाद थाना परिसर में पौधा लगाया गया व समृद्ध पर्यावरण की कामना के साथ शराब मुक्त बिहार समृद्ध बिहार बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद स्कूली बच्चों के बीच क्विज, पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बच्चों की कला प्रदर्शन को देख लोग गदगद हुए। प्रतियोगिता के बाद पुलिस-पब्लिक संवाद आयोजित हुआ। जिसमें प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिका, गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। मौके पर पुअनि रतेश कुमार रतन, वार्ड पार्षद नीरज ¨सह, मो. ऐनुल, अस्मत उल्लाह बुखारी, मो. महबूब, डॉ. आनंद, बबलू, सुनील महतो आदि मौजूद थे।