पुलिस सप्ताह पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित
पुलिस सप्ताह के मौके पर सोमवार को नगर थाना में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बेगूसराय। पुलिस सप्ताह के मौके पर सोमवार को नगर थाना में रंगारंग कार्यक्रम के साथ बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता, जलेबी रेस, गीत-संगीत तथा पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन नगर निगम के मेयर उपेंद्र प्रसाद ¨सह, पुलिस आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अनिल पासवान, नगर थानाध्यक्ष मो. अली साबरी, महिला थानाध्यक्ष पूनम सिन्हा आदि ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का थीम शराबबंदी था। शराबबंदी पर गीत प्रतियोगिता में आशुतोष कुमार, आंचल रानी, स्नेहा कुमारी, अनमोल प्रिदयर्शी, कशिश गुप्ता, जलेबी रेस प्रतियोगिता में आलोक राज, हरिआम कुमार, अविनाश कुमार, वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजा कुमार, नीतीश कुमार, ¨प्रस कुमार, राजीव रंजन, प्रेम कुमार, सोनू कुमार, सोनू कुमार आदि ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की। सभा को संबोधित करते हुए मेयर ने पुलिस की वर्तमान कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला। कहा, अब पुलिस पब्लिक फ्रेंडली हो चुकी है। मौके पर वार्ड पार्षद रामविलास ¨सह, कवि प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा, लोहियानगर ओपी प्रभारी वीरभद्र ¨सह, यातायात प्रभारी अवध किशोर ¨सह, पुअनि रंजन कुमार आदि मौजूद थे। वहीं
बरौनी प्रखंड के आरकेसी उच्च विद्यालय फुलवड़िया के प्रांगण में फुलवड़िया थाना द्वारा पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत वॉलीबॉल व ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निपानिया की टीम एवं गौड़ा के टीम के बीच खेला गया। जिसमें निपानिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गौड़ा की टीम को पराजित कर दिया। वहीं बरौनी ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। बाद में विजेता टीम सहित अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को थानाध्ययक्ष रंजीत रंजन द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर पुनी अरुण कुमार ¨सह, पुअनि राघो ¨सह आदि मौजूद थे।