11 अप्रैल को रेल राज्यमंत्री करेंगे बेगूसराय-जमालपुर डीएमयू ट्रेन का उदघाटन
(बेगूसराय) : आगामी 11 अप्रैल 2016 को 10.30 बजे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बेगूसराय-जमालपुर डीए
(बेगूसराय) : आगामी 11 अप्रैल 2016 को 10.30 बजे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बेगूसराय-जमालपुर डीएमयू ट्रेन का उदघाटन करेंगे। इसके बाद मुंगेर रेल पुल पर डीएमयू ट्रेन दौड़ने लगेगी। उक्त ट्रेन के चलने से जहां एक ओर बेगूसराय के स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर बरौनी वासियों में मायूसी भी है। बरौनी वासियों को आशा थी कि उक्त ट्रेन बरौनी से खुलेगी और बेगूसराय होते हुए जमालपुर जाएगी। परंतु, ऐसा नहीं हुआ।
इधर आरटीआई एक्टिविस्ट गिरीश प्रसाद गुप्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण प्रसाद ¨सह सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों ने कहा कि उक्त ट्रेन बरौनी जंक्शन से जमालपुर के लिए रवाना किए जाएगा तो रेलवे को राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही बरौनी, बछवाड़ा, समस्तीपुर, हाजीपुर, दरभंगा के इलाके के रेलयात्रियों को भी जमालपुर आने जाने की सुविधा होगी। हालांकि इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक बरौनी जंक्शन सुभाषचंद्र द्वारा भी सोनपुर मंडल स्तरीय अधिकारियों को लिखित सुझाव भेजा जा चुका है।
मुंगेर-जमालपुर-बेगूसराय के रेल परिचालन का समय सारणी इस प्रकार है।
जमालपुर से प्रस्थान सुबह 06 बजे - बेगूसराय आगमन 8 बजे।
बेगूसराय से प्रस्थान 8.30 बजे - जमालपुर आगमन 10:00 बजे।
जमालपुर से प्रस्थान 3:30 बजे - बेगूसराय आगमन 5.55 बजे संध्या
बेगूसराय से प्रस्थान 6.21 बजे संध्या - जमालपुर आगमन 8.30 बजे रात्रि
जबकि खगड़िया की ओर का समय सारणी इस प्रकार है-
जमालपुर से प्रस्थान 11:30 बजे - खगड़िया आगमन 01 बजे दोपहर
खगड़िया से प्रस्थान के बाद जमालपुर आगमन अपराह्न तीन बजे।