सलौना से नजमा, जयलख से घासीराम व घाघड़ा से सूर्यकांत बने मुखिया
(बेगूसराय) : पंचायत चुनाव के पहले दिन गुरुवार की देर शाम घोषित परिणाम के अनुसार सलौना पं
(बेगूसराय) : पंचायत चुनाव के पहले दिन गुरुवार की देर शाम घोषित परिणाम के अनुसार सलौना पंचायत में मुखिया पद पर पूर्व मुखिया तुफैल खान की धर्मपत्नी नाजमा खानम ने एकतरफा मुकाबले में रामसागर साह की पुत्रवधु रुपम कुमारी को 951 मतों से पराजित कर दिया। जबकि नवसृजित जयलख अभिमान पंचायत में घासीराम पोद्दार ने कांटे की टक्कर में निवर्तमान मुखिया मधुसूदन महतो को महज छह मतों से पराजित किया। वहीं सलौना पंचायत में मुखिया पद की उम्मीदवार नाजमा खानम को 1596 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुपम कुमारी को 645 मत मिले। यहां से सरपंच पद पर वीणा देवी ने गुड़िया खातून को तथा पंसस पद पर रूबी देवी ने अंजू देवी को 248 मतों के अंतर से पराजित किया। जयलख अभिमान पंचायत में मुखिया एवं समिति के पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतों के कम अंतर के कारण यहां मुखिया पद के लिए एक जबकि समिति पद के लिए दो बार री-काउं¨टग की गई। दुबारा मतगणना के बाद मुखिया पद के उम्मीदवार घासीराम पोद्दार को 411 मत प्राप्त हुआ। जबकि निवर्तमान मुखिया मधुसूदन महतो को 405 मत मिले। समिति पद के लिए वीर बहादुर ठाकुर को 220 तथा शिवजी साह को 214 मत मिले। इस तरह इन दोनों पदों पर जीत हार का अंतर छह मतों का रहा।वहीं मतगणना के दूसरे दिन घाघड़ा पंचायत में मुखिया पद पर सूर्यकांत पासवान, सरपंच पद पर श्रवण कुमार तांती तथा पंचायत समिति पद पर प्रमिला देवी ने जीत दर्ज की है।