जल निकासी की व्यवस्था की मांग
बेगूसराय : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सच्चिदानंद ¨सह, अभिनव कुमार अकेला, ललन कुमार, अमित
By Edited By: Published: Mon, 01 Aug 2016 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 06:55 PM (IST)
बेगूसराय : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सच्चिदानंद ¨सह, अभिनव कुमार अकेला, ललन कुमार, अमित यादव, शांति देवी आदि ने नगर निगम के अधिकारियों से मास्टर प्लान के साथ शहर से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। पार्टी नेताओं ने कहा है कि जलजमाव के कारण शहर के विभिन्न भागों की स्थिति नारकीय बनी हुई है। जिसके कारण जनता परेशान है। शहर के लोगों को इस स्थिति से उबारने के लिए नगर निगम द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। बिना मास्टर प्लान के ही करोड़ों रूपये खर्च किए जा रहे हैं। जिसका परिणाम नगण्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें