समारोह पूर्वक मनाई भाकपा नेता चन्द्रशेखर ¨सह की जयंती
बेगूसराय : भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के गठन के 90 साल पूरा होने व कामरेड चन्द्रशेखर के एक
बेगूसराय : भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के गठन के 90 साल पूरा होने व कामरेड चन्द्रशेखर के एक सौ वीं जयंती शनिवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। पार्टी के जिला कार्यालय कार्यानंद भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के जिला मंत्री गणेश ¨सह ने लाल झंडा फहराकर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह ने कहा कि भाकपा की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को हुई थी। उन्होंने कहा कि तब से राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम से लेकर अभी तक पार्टी द्वारा आवाम की सुख समृद्धि, साम्राज्यवाद एवं साम्प्रदायवाद के खिलाफ समाजवाद की स्थापना के लिए अनवरत संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी के अमर शहीदों ने शहादत भी दी है। उन्होंने कहा कि जब तक आमलोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। जानकारी दी कि पूरे जनवरी माह सांगठनिक वर्ष के रुप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद ¨सह, विष्णुदेव ¨सह, ललन ¨सह, अमीन हमजा, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, सत्यदेव ¨सह, पंचानन ¨सह, विनोद कुमार, राजउजागर ¨सह, टुनटुन दास आदि ने भी संबोधित किया। इधर, भाकपा के केशावे शाखा द्वारा गो¨वदपुर गांव में चन्द्रशेखर ¨सह की सौवीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा लाल झंडा भी फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चन्द्रशेखर ¨सह के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जहांगीर खां, वली आलम, नेपाली महतो, रंजीत महतो, मनोज साह, दीनानाथ ¨सह, रामाकांत ¨सह, अनंत पोद्दार आदि भी मौजूद थे। शहीद सुखदेव ¨सह समन्वय समिति द्वारा भी चन्द्रशेखर ¨सह की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार ¨सह ने की। कार्यक्रम को डा. शैलेन्द्र कुमार ¨सह, डा. कृष्णदेव पासवान, आलोक कुमार, शिवबालक ¨सह, लक्ष्मी कुमारी आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि चन्द्रशेखर ¨सह किसान व मजदूरों के सच्चे सिपाही थे।