अलग-अलग जगहों पर करंट लगने से चार की मौत
जिले में अलग-अलग जगहों पर करंट लगने से चार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीणों की
जिले में अलग-अलग जगहों पर करंट लगने से चार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बलिया प्रखंड में दो, बखरी व मंसूरचक प्रखंड में एक-एक को करंट लगने से मौत हो गई।
बलिया थाना क्षेत्र के लिए शनिवार की सुबह मनहूस रहा। जब नगर व ग्रामीण क्षेत्र से दो नवयुवक को करंट लग गया। दोनों को इलाज के लिए बलिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना थाना को नहीं दी गई। पहली घटना बलिया नगर के वार्ड 3 स्टेशन चौक पर घटी। बताया गया कि उपेन्द्र तांती के 17 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार शनिवार की सुबह उठा और शौचालय का दरवाजा खोलकर अंदर जाना चाहा कि शौचालय के लोहे के दरवाजे में करंट आने से वह वही गिर गया। परिजन उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए बलिया अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच बहन में इकलौता भाई था जिसकी मौत से कोहराम मच गया। मां ललिता देवी व बहन के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। वहीं दूसरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के हुसैना दियारा में घटी। जहां चापाकल में लगे पानी मोटर को छूते ही शिक्षक प्रमोद साह उर्फ उमेश साह के 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बेहोश हो गया। परिजन उठाकर इलाज के लिए बलिया अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की पुष्टि पैक्स अध्यक्ष आनंदी महतो एवं जिला पार्षद गीता देवी ने घटनास्थल पर पहुंचकर किया
उधर बखरी थाना क्षेत्र की चकहमीद पंचायत के कोठियारा गांव में शुक्रवार की रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। रामस्वरूप महतो का पुत्र लालबहादुर महतो (45) भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा चलाने के लिए तारों को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी क्रम में वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। परिजन तत्काल उसे बखरी पीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मंसूरचक थाना क्षेत्र के मंसूरचक बाजार में शुक्रवार की शाम सात बजे करंट लगने से गौरी गुप्ता के 40 वर्षीय पुत्र मनोज गुप्ता की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि शुक्रवार शाम जनरेटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लग गया। परिजन पीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल भेज दिया। वहां उनकी मौत हो गई। बिजली बिल बकाया होने पर विभाग ने काट दी थी बिजली
मनोज गुप्ता की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि बिजली का बिल करीब आठ हजार बकाया हो गया था। चार पांच दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारी ने उसका कनेक्शन काट दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होने बाजार से जेनरेटर सप्लाई करने वाले मुकुल साह से कनेक्शन ले लिया। शुक्रवार की शाम बल्ब नहीं जलने पर मनोज गुप्ता उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान करंट लग गया। वहीं सदर अस्पताल से शव गांव पहुंचते ही पत्नी, 14 वर्षीय पुत्री खुशी, 12 वर्षीय पुत्र आदित्य, 10 वर्षीय पुत्री वैष्णवी रोने लगी। घर पर भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने कहा कि लिखित आवेदन मिलने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। जदयू नेता गंगा चौधरी, मंसूरचक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत महतो, उप मुखिया मो अरमान आदि लोगों ने वहां पहुंचकर परिजन को सांत्वना दिया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। समाचार प्रेषण तक परिजनों द्वारा थाना को आवेदन नहीं दिया गया था।