सामान्य बोर्ड की बैठक में नगर के विकास पर हुई चर्चा
बेगूसराय। बखरी नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक शुक्रवार को तैलिक वैश्य भवन में हुई। विकास योजना
बेगूसराय। बखरी नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक शुक्रवार को तैलिक वैश्य भवन में हुई। विकास योजनाओं के चयन व क्रियान्वयन के लिए बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद सरिता साहू ने की। संबोधित करते हुए विधान पार्षद दिलीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश की नीतीश तथा केंद्र की मोदी सरकार की विकासात्मक सोच का नतीजा है कि सभी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने पार्षदों को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। पार्षद ने कहा कि विधानमंडल सत्र के बाद मुख्य पार्षद के नेतृत्व में शहर का मास्टर प्लान बनाकर पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री से मिलकर विकास योजनाओं के लिए चर्चा करें जिसमें वे भी शामिल रहेंगे। विधायक उपेंद्र पासवान ने पार्षदों को अपने-अपने वार्ड की समस्याओं की सूची बनाकर कार्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्राथमिकता देने को कहा। नगर क्षेत्र के विकास में उनके स्तर से हरसंभव मदद दी जाएगी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार ने शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों से मदद की अपील की। बैठक में लेखा समिति के अध्यक्ष पार्षद सिधेश आर्य ने हाउस हो¨ल्डग का मुद्दा उठाया। हो¨ल्डग संबंधी प्रस्ताव रखते हुए कहा कि 2011 की जनसंख्या रिपोर्ट के अनुसार शहर में मात्र 8,792 हाउस होल्ड हैं। जबकि बीते आठ वर्षों में नगर की जनसंख्या तथा हाउस होल्ड में गुणात्मक वृद्धि हुई है। लेकिन सरकार के वेबसाइट पर पुराने हाउस होल्ड की संख्या ही अंकित है। हाउस होल्ड नंबर नहीं रहने से नगरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदन में एजेंसी के माध्यम से हाउस होल्ड की संख्या का पुर्ननिर्धारण कर प्रत्येक घरों का हो¨ल्डग नंबर देने का सर्वसम्मत प्रस्ताव लिया गया। पार्षद नीरज नवीन ने नल जल योजना की धीमी प्रगति पर रोष प्रकट किया। पार्षद सुबोध सहनी ने आगामी वित्तीय वर्ष में ई-रिक्शा, जीप, टेंपो और बस स्टैंड की बंदोबस्ती का मुद्दा उठाया। बैठक में उप मुख्य पार्षद संजय कुमार ¨सह, कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान, पार्षद बेबी केसरी, प्रवीण कुमार जय, ¨पकी कुमारी, आलम आरा, कुमारी वीणा, अनारसी देवी, गीता कुशवाहा, अशोक राय, उमेश रजक, मंजू देवी, रीता देवी, संगीता राय, माधुरी ¨सह, कल्याणी देवी, मो. सोहेल आदि मौजूद थे।