Move to Jagran APP

आज भारत का चंद्रयान टू रचेगा इतिहास

जासं बेगूसराय चंद्रयान-2 की बदौलत भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:38 AM (IST)
आज भारत का चंद्रयान टू रचेगा इतिहास
आज भारत का चंद्रयान टू रचेगा इतिहास

जासं बेगूसराय : चंद्रयान-2 की बदौलत भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रचेगा। इसके बाद भारत चांद पर पहुंचने वाला अमेरिका, रूस एवं चाइना के बाद चौथा देश बन जाएगा।

loksabha election banner

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को चांद की धरती पर उतरते देखने के लिए बेगूसराय के लोगों में भी खासा उत्साह है। शहर से लेकर गांव तक लोग टीवी से चिपके बैठे हुए हैं। छात्रों का उत्साह तो देखते ही बनता है। नौंवी के छात्र राजेश ने कहा-यह हमारे लिए काफी उपलब्धि का दिन है। आज तो रातभर जागकर मैं इसे देखूंगा।

कई लोगों ने कहा कि चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बुजुर्ग दिगंबर सिंह का कहना है कि पूरी दुनियां में हमारा सिर फख्र से ऊंचा होने का यह दिन है। उन्हें इंतजार है कि कब लैंडर चांद की धरती पर उतर कर वहां की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी हमारे वैज्ञानिकों तक पहुंचाएं। इसके साथ ही चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण को लेकर चाय की दुकान से लेकर चौपाल तक चर्चा की जा रही है। अब इंतजार की घड़ियां धीरे-धीरे समाप्त हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.