भाकपा नेता सड़क दुर्घटना में घायल
बेगूसराय। तेघड़ा बाजार में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में भाकपा के अंचल मंत्री प्रदीप राय गंभीर रूप से घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 05:11 PM (IST)
बेगूसराय। तेघड़ा बाजार में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में भाकपा के अंचल मंत्री प्रदीप राय गंभीर रूप से घायल हो गए। भाकपा नेता के जख्मी होने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई। तेघड़ा के निजी अस्पताल में जख्मी भाकपा नेता का इलाज चल रहा है। निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. साद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में भाकपा नेता की दांये कमर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। शरीर के अन्य भागों में भी गहरी चोटें आई है। वे सुबह में साइकिल से तेघड़ा स्थित पार्टी कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सामने से सायकिल पर सवार एक बच्चे ने ठोकर मार दी। साइकिल से सड़क पर अचानक गिरने से भाकपा नेता के कमर की हड्डी टूट गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें