विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Dairy Expo: हरियाणा से बिहार आया 15 करोड़ का 'विधायक', मालिक को दिला चुका है पद्मश्री का अवॉर्ड

Published: Wed, 28 Jan 2026 07:19 PM (IST)

बेगूसराय में द्वितीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्स्पो का उद्घाटन हुआ। इसमें पानीपत से आया 15 करोड़ का 'विधायक' नामक ...और पढ़ें

पद्मश्री विजेता नरेंद्र सिंह 15 करोड़ का एक 'विधायक' नाम का भैंसा। फोटो जागरण

 पद्मश्री विजेता नरेंद्र सिंह 15 करोड़ का एक 'विधायक' नाम का भैंसा। फोटो जागरण

HighLights

  1. बेगूसराय में द्वितीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्स्पो शुरू।

  2. 15 करोड़ का 'विधायक' भैंसा मुख्य आकर्षण का केंद्र।

  3. चार श्रेणियों में मिल्किंग प्रतियोगिता आयोजित होगी।

संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, बरौनी के मैदान में बुधवार को तीन दिवसीय द्वितीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो का उद्घाटन बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता, एमएलसी सर्वेश कुमार, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं, पशु मेला में पानीपत से किसान पद्मश्री विजेता नरेंद्र सिंह 15 करोड़ का एक 'विधायक' नाम का भैंसा लाए हैं, जो किसानों और पशुपालकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

हर तरफ विधायक मुर्रा भैंसा की चर्चा है। 'विधायक' देशभर में आयोजित 20 से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। गोलू ब्लड लाइन से जुड़ा ये भैंसा करीब साढ़े पांच फीट ऊंचा है। इसके सीमन से नरेंद्र सिंह को अब तक 15 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

पद्मश्री नरेंद्र सिंह के बारे में जानें

  • पद्मश्री नरेंद्र सिंह पानीपत के गांव डीडवाड़ी के रहने वाले हैं।
  • साल 2019 में उन्हें नस्ल सुधार के लिए पद्मश्री मिला था।
  • 'विधायक' की बदौलत उन्हें तीन बार 'मुर्रा रत्न अवार्ड' मिल चुका है।  

30 जनवरी तक चलेगा मेला

पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बेगूसराय दुग्ध उत्पादन में सबसे आगे है। यहां के किसानों को समृद्ध करने को लेकर सरकार कई योजनाएं चला रही है, ताकि किसानों के जीवन में बदलाव आएगा। तीन दिवसीय मेला जो 28 से 30 जनवरी तक संचालित होगा।

आयोजन को सफल बनाने में बिहार का डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, काम्फेड तथा बरौनी डेयरी प्रमुख सहयोगी तथा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना कार्यक्रम के नालेज पार्टनर हैं।

एक्सपो में आकर्षक प्रतियोगिताएं 

एक्सपो का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा चार श्रेणियों में होने वाली मिल्किंग प्रतियोगिता है। इसके लिए बिहार के अलग-अलग जिलों से तो पशुपालक अपने मवेशी ले कर आए ही हैं, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और आजमगढ़ से भी मवेशियों का आगमन हुआ है।

ये मवेशी तीन-चार दिन पहले से ही आकर मैदान में लगे शिविर में रह रहे हैं। इससे आस-पास के इलाके के लोगों के कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मिल्किंग प्रतियोगिता 29 को रखी गई है। इसे चार श्रेणियों में रखा गया है।

इसमें से जर्सी, देसी तथा भैंस के लिए प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार तथा सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 11 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। समापन समारोह 30 जनवरी को आयोजित है।

वहीं एक भैंसा मुखिया के नाम से लाया गया है। इस कार्यक्रम में डेयरी और कैटल के क्षेत्र से संबंधित कई तरह की कंपनियों ने अपने-अपने स्टाल लगाए हैं। इसके अलावा विभाग, विश्वविद्यालय तथा काम्फेड के स्टाल भी लगे हैं। बरौनी डेयरी का स्टाल सबके आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रशासनिक फेरबदल; 51 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एडीएम और एसडीओ बदले

यह भी पढ़ें- मिथिला विश्वविद्यालय का बड़ा बजट पास, छात्रों के लिए नई लैब, छात्रावास और रिसर्च अवसर