विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: बेगूसराय में लूटपाट... ग्राहक बनकर आए फिर मार दी दुकानदार को गोली और सोना लेकर हो गए फरार; कैमरे में कैद हुई सारी करतूत

By rupesh kumar Edited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 21 Dec 2023 02:09 PM (IST)

बेगूसराय में बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने सोना दुकानदार को गोली ...और पढ़ें

लूट के बाद भाग रहे बदमाश सीसीटीवी में कैद
लूट के बाद भाग रहे बदमाश सीसीटीवी में कैद

HighLights

  1. बदमाशों ने पेट में मारी गोली
  2. लगे सायरन बजने से चार बदमाश भाग निकले

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय में नगर थाना के जीडी कॉलेज रोड स्थित रत्न मंदिर (सोने की दुकान) में चार हथियार बंद बदमाश ने गोली मारकर सोना लूट लिया। गुरुवार साढ़े बारह बजे ग्राहक बनकर चार बदमाश सोना दुकान घुस गए।

सोना दिखाने के दौरान एक स्टाफ उलाव निवासी मनीष कुमार को पेट में गोली मारकर सोना लूट लिया। स्टाफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुकान में लगे सायरन बजने से चारों बदमाश भाग निकले। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

सूचना मिलने पर एसपी योगेन्द्र कुमार और डीएसपी अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें- खौफ का दूसरा नाम पांडव गिरोह, 27 साल पहले पांच लड़कों ने शुरू की थी मसौढ़ी और मगध में आतंक की कहानी

यह भी पढ़ें- अचानक घर से गायब हो गया बच्चा... हार्डवेयर व्यवसायी के बेटे का अपहरण, किडनैपर्स ने मांगी छह लाख फिरौती