विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Budget पर बेगूसराय के लोगों का रिएक्शन, उलाव हवाई अड्डे से उड़ानें जल्द शुरू होंने की उम्मीद  

Published: Wed, 04 Feb 2026 12:19 PM (GMT+05:30)

बिहार के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा पेश बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ ने इसे विकासोन्मुखी ...और पढ़ें

उलाव हवाई अड्डा से उड़ान की उम्मीद बढ़ी। फाइल फोटो

उलाव हवाई अड्डा से उड़ान की उम्मीद बढ़ी। फाइल फोटो

HighLights

  1. उलाव हवाई अड्डे के लिए 81.05 लाख रुपये आवंटित, उड़ानें जल्द।

  2. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि क्षेत्रों में प्रावधानों पर लोगों ने संतोष जताया।

  3. बिहार बजट पर विकासोन्मुखी और अपर्याप्त होने की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बिहार के वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा बिहार विधानसभा में पेश बजट को किसी ने बिहार के विकास के लिए समग्र तो किसी ने सिर्फ खानापूरी बताया है।

बजट में उलाव हवाई अड्डा के पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन के लिए बिहार सरकार द्वारा भारतीय विमानयतन प्राधिकारण नई दिल्ली को 81.05 लाख रुपये दिए गए हैं। 

ऐसे में लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही उलाव हवाई अड्डा से उड़ान भरने की शुरूआत होगी। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि आदि क्षेत्रों को मजबूत करने के किए गए प्रविधानों पर भी लोगों ने संतोष जताया है।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकासन्मुखी दिखाई देता है। बजट में सस्ती लोकप्रियता की राजनीति से दूरी बनाए रखने का प्रयास सराहनीय है। सरकार दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती एवं संरचनात्मक सुधारों को प्राथमिकता दे रही है। -प्रेम मंगोतिया, व्यवसायी

बजट में करदाताओं को कोई छूट नहीं दिया गया है। इससे निराशा हुई है, लेकिन बजट में किए गए प्रविधानों से दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा। बजट में स्वास्थ्य की हिस्सेदारी अभी भी सीमित है। लोगों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। -प्रकाश टिबड़ीवाल, चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष

बजट में स्वास्थ्य के लिए वित्त की बढ़ोतरी, मानसिक स्वास्थ्य, कैंसर व रिसर्च का प्रविधान सकारात्मक कदम है। निम्हांस-2 जैसे विशेष संस्थानों की घोषणा मानसिक स्वास्थ्य के ढ़ांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। -डॉ. सुशील कुमार, निदेशक शिवायु आई अस्पताल

बिहार सरकार का बजट आमजनों के हित को अनदेखा करने वाला है। मध्यम वर्ग, गरीब, मजदूर को इस बजट से दूर रखा गया है। उद्योगपति एवं पूंजीपतियों को खुश करने वाला यह बजट है। यह राज्य का हित वाला नहीं बल्कि सरकार का हित वाला बजट है। -ब्रजेश कुमार प्रिंस, नगर अध्यक्ष कांग्रेस

यह बजट बिहार के विकास को आगे बढ़ाने वाला और आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाला बजट है। बजट में छात्र, युवा, किसान, उद्यमी एवं महिला सहित समाज के हर वर्ग पर फोकस किया गया है। बजट में किसानों की आय बढ़ाने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए भी सार्थक कदम उठाया गया है। -ब्रजेश कुमार, भाजपा नेता

बजट में बिहार के समग्र विकास को ध्यान में रखा गया है। बुनियादी ढ़ांचे, सड़क एवं रोजगार सृजन पर बजट में खास फोकस किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में किया गया प्रयास स्वागतयोग्य है। हालांकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए और अधिक संसाधनों की जरुरत है। -शीतल देवा, प्राचार्य माउंट लिट्रा स्कूल