Move to Jagran APP

19 लाख 58 हजार 382 मतदाताओं के लिए बनाए गए 1944 बूथ

बेगूसराय बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 58 हजार 382 है। इसमें महिला मतदाता की संख्या 9 लाख 14 हजार 841 एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 43 हजार 479 है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 12:22 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:10 AM (IST)
19 लाख 58 हजार 382 मतदाताओं के लिए बनाए गए 1944 बूथ
19 लाख 58 हजार 382 मतदाताओं के लिए बनाए गए 1944 बूथ

बेगूसराय : बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 58 हजार 382 है। इसमें महिला मतदाता की संख्या 9 लाख 14 हजार 841 एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 43 हजार 479 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 62 है। यहां कुल सेवा मतदाताओं की संख्या 3 हजार 8 सौ 98 है। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 237 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 हजार 661 है। लोकसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं के मतदान के लिए एक हजार 69 भवन में कुल एक हजार 944 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से मात्र पांच भवन ऐसा है जहां पांच मतदान केंद्र हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राहुल कुमार ने कहा कि क्रिटिकल बूथों की संख्या- 803 तथा संवेदनशील बूथों की संख्या- 125 है। उन्होंने कहा कि 107 संवेदनशील टोलों की पहचान की गई है। साथ ही 472 असामाजिक तत्वों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। वूमेन बूथ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में कुल 16 वूमेन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां सिर्फ महिला मतदाता ही मतदान करेंगे। बताया कि इन सभी बूथों पर मतदान कराने के लिए सिर्फ महिला कर्मियों को लगाया गया है। कहा, यहां सुरक्षा व्यवस्था में भी सिर्फ महिला फोर्स ही तैनात रहेंगी। सौ बूथ पर होगी व्हील चेयर की व्यवस्था : लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 हजार 931 दिव्यांग मतदाता हैं। इन दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए क्षेत्र के एक सौ बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी। यह बात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए सर्वाधिक दिव्यांग वाले बूथों को चिन्हित कर लिया गया है। बताया जरूरत होगी तो और भी बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था की जा सकती है। कहा, दिव्यांगों के मतदान केंद्र पर जाने के लिए रैंप बनाया गया है। साथ ही इनके सहयोग के लिए इन बूथों पर 18 वर्ष से कम उम्र के एनसीसी अथवा स्काउट एण्ड गाइड के कैडेट्स को नियुक्त किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.