सुशासन के लिए मतदान जरूरी : अनुमंडलधिकारी
बेगूसराय। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष तथा भयमुक्त संपन्न कराने तथा इसमें मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीओ डॉ. निशांत कुमार एवं अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी भगवानपुर पहुंचे।
बेगूसराय। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त संपन्न कराने तथा इसमें मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीओ डॉ. निशांत कुमार एवं अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी भगवानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड मुख्यालय मैदान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को ले बच्चों एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली, चित्रांकन एवं मेंहदी प्रतियोगिता का भी अवलोकन किया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने अपने कलात्मक प्रतिभा के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं बीईओ की अनुपस्थिति में मध्यान भोजन प्रभारी राजेश कुमार के द्वारा डम्मी ईवीएम मशीन के साथ मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एसडीओ डॉ. निशांत कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर बने सेल्फी प्वांइट पर जाकर अपनी मोबाइल से अधिकारीयों के साथ सेल्फी भी ली। इस कार्यक्रम के दौरान एसडीओ ने कहा कि सेल्फी प्वांइट भी मतदाताओं को जागरूक करने का एक बड़ा माध्यम है। सेल्फी के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी कुमार नलिनी कान्त, सीडीपीओ राधिका रमन रानी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी दिलीप कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत एसडीओ डॉ. निशांत कुमार, अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी, बीडीओ अजय कुमार, सीओ कुमार नलिनी कांत एवं सी डीपीओ राधिका रमन रानी के द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके साथ ही सभी वरीय पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इसलिए मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें और आसपास के लोगों से मतदान करवाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि किसी भी चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका, आशा कार्यकत्र्ता, जीविका के महिलाओं के अलावे स्वयंसेवी महिलाएं सहित प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रखंड शिक्षक संघ के नेता राम प्रवेश महतो ने किया।