Move to Jagran APP

साहेबपुर कमाल भाजपा अनुसूचित मोर्चा का गठन

प्रखंड के चौकी गांव में सोमवार को भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 06:39 PM (IST)
साहेबपुर कमाल भाजपा अनुसूचित मोर्चा का गठन
साहेबपुर कमाल भाजपा अनुसूचित मोर्चा का गठन

प्रखंड के चौकी गांव में सोमवार को भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अमरदीप कुमार ने की। इस अवसर पर संगठन को सक्रिय बनाने के लिए 21 सदस्यीय अनुसूचित मोर्चा का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष रंधीर कुमार बनाए गए।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। केंद्र की भाजपा सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं लाई। जिसका लाभ जमीनी स्तर पर इन वर्गों को मिले ऐसी ही मंशा की पूर्ति के लिए अनुसूचित मोर्चा के गठन किया गया है। उन्होंने मोर्चा के सदस्यों को घर-घर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देते हुए इसके लाभ से लाभान्वित कराने की दिशा में कार्य करने को कहा।उन्होंने बताया कि नव गठित अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री रामेश्वर दास, मंत्री राजा कुमार, राकेश दस, घनश्याम तांती एवं कृष्णा तांती बने। वहीं पंकज तांती कोषाध्यक्ष बनाए गए। मौके पर पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष मंटुन यादव, निबंधु कुमार यादव, महामंत्री शशि कुमार दास, रामदेव पटेल, नाथ सदा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.