राजद कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यसभा सांसद
बेगूसराय। राजद के फाउंडर कार्यकर्ता एवं प्रथम प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर यादव का निधन की सूचना पर सोमवार
बेगूसराय। राजद के फाउंडर कार्यकर्ता एवं प्रथम प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर यादव का निधन की सूचना पर सोमवार की देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य मनोज झा उनके पैतृक आवास राजौड़ पंचायत के सकड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, श्री यादव की मौत से पार्टी के साथ-साथ समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. सिकंदर यादव पार्टी के कर्मठ एवं ऊर्जावान व सब के दिलों में बसने वाले कार्यकर्ता थे। मौके पर पूर्व विधान पार्षद तनवीर हसन, स्थानीय विधायक उपेंद्र पासवान, राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर उर्मिला ठाकुर, राजद के प्रदेश युवा सचिव ¨सटू झा, जिला अध्यक्ष प्रो. अशोक यादव, मुखिया शंभू झा, पूर्व मुखिया ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।