वार्ड व पंच की समस्याओं से सरकार को कराया जाएगा अवगत: रजनीश
सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के संचालन और स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे झगड़े को निपटाने में वार्ड सदस्य एवं पंच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अतएव इनकी समस्याओं से सरकार को अवगत कराया जाएगा। साथ ही वार्ड में योजनाओं के क्रियान्वयन में सामने आ रही परेशानियों के लिए भी अधिकारियों से बात की जाएगी। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार ने रविवार को उच्च विद्यालय शकरपुरा में कहीं। वे वार्ड सदस्य सह पंच संघ द्वारा आयोजित बखरी प्रखंड स्तरीय कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, वार्ड सदस्यों की मुख्य समस्या वार्ड योजनाओं की राशि सीधे वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के खाते पर भेजे जाने का है। उन्होंने वार्ड सदस्यों एवं पंचों का वेतन और पेंशन के मुद्दे को आगामी मानसून सत्र में उठाये जाने का आश्वासन दिया। कहा, वार्ड सदस्य एवं पंचों की जायज मांगों की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। संघ के प्रखंड अध्यक्ष सलौना पंचायत के उप मुखिया संजीत कुमार महतो के संचालन में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य गुड़ाकेश ने कहा, वार्ड सदस्य अपने वार्ड का प्रधान सेवक होता है। जिन्हें योद्धाओं की भांति जनता की समस्याओं का हल करना पड़ता है। ग्राम कचहरी को सभी सुविधाएं मुहैया कराने की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पप्पू ने कहा, यदि उनलोगों को मुखिया के चंगुल से मुक्त होना है तो अधिकार रैली में हमें अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। राटन पंचायत के उप मुखिया अजित महतो ने कहा, अधिकार रैली के सफल होने के बाद हमारी जायज मांगों को मानने के लिए सरकार को बाध्य होना पड़ेगा। मो. मंजूर ने कहा, कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित अधिकार रैली की सफलता को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करना है। मौके पर उप मुखिया राजकुमारी देवी, राजेश कुमार, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, नूतन देवी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।