किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन
सोमवार को बागवन पंचायत के लौछे ग्राम में किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघ
सोमवार को बागवन पंचायत के लौछे ग्राम में किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए पंचायत के मुखिया राम प्रयाग राय ने कहा कि भारत किसानों का देश है। इनकी हालत में सुधार लाए बगैर देश का उत्थान संभव नहीं है। संतोष कुमार राय ने किसानों को वर्मी कंपोस्ट और उसके फायदे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेतों की गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखने के लिए रासायनिक उर्वरक की जगह वर्मी कंपोस्ट का उपयोग आवश्यक है। जबकि संजय कुमार राय ने कहा कि किसान भारत की रीढ़ हैं। इनके कल्याण और अच्छे दिन के लिए सरकार को पर्याप्त ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद बीएओ ओमप्रकाश यादव ने कृषि के 10 कार्यक्रमों की जानकारी किसानों को दी। बीएओ ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किसानों से किया। मौके पर पंचायत सचिव राम उदगार पासवान, कृषि समन्वयक कृष्ण कुमार प्रकाश, कृषि सलाहकार विवेक कुमार, नरेश चौधरी, मनीष कुमार जनप्रतिनिधियों और किसानों में जंगल साह, टुनटुन महतो, रामचंद्र यादव, कृष्ण कुमार, दुलारी देवी, सावित्री देवी, नूतन देवी आदि मौजूद थे।