विप्लवी पुस्तकालय के पाठक बने जिलाधिकारी
विप्लवी पुस्तकालय के कार्यान्वयन एवं भविष्य को सुरक्षित करने हेतु बेगूसराय के डीएम राहुल कुमार ने म
विप्लवी पुस्तकालय के कार्यान्वयन एवं भविष्य को सुरक्षित करने हेतु बेगूसराय के डीएम राहुल कुमार ने मंगलवार को पुस्तकालय का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समय दिए गए आश्वासन को बहुत जल्द क्रियान्वित किया जाएगा। डीएम ने इसकी मॉनिट¨रग खुद करने की बात कही।
लाइब्रेरी निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मेरे अब तक के जीवन काल में एक अविस्मरणीय दिन के रूप में आज का दिन सदैव अंकित रहेगा। आगे सम्मति पुस्तिका में लिखा कि यह पुस्तकालय राज्य ही नहीं पूरे राष्ट्र स्तर पर अपना उदाहरण स्वयं है। पुस्तकालय को हरसंभव मदद करने की बात कही। पुस्तकालय से दो पुस्तकें भी निर्गत कराया और पुस्तकालय का पाठक बनकर पुस्तकें पढ़ते रहने की बात कही। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कंचन कपूर, अनुमंडल पदाधिकारी, डीएम के ओएसडी, सीओ मटिहानी, कनीय अभियंता भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय संरक्षक प्रतिनिधि पूर्व विधायक राजेंद्र राजन, सचिव आनंद प्रसाद ¨सह, विष्णुदेव कुंवर, रामचंद्र राय, मनोरंजन विप्लवी, धीरज कुमार, अगम कुमार, कुमार प्रशांत, रामप्रकाश राय, शमशेर आलम, अवनीश, नवीन कुमार, मो. सइद आदि मौजूद थे।