घर बनाने के लिए हुई मारपीट में दो घायल
प्रखंड के बाजितपुर गांव में सोमवार को घर बनाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
प्रखंड के बाजितपुर गांव में सोमवार को घर बनाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए छौड़ाही ओपी अध्यक्ष ¨सटू कुमार झा ने बताया कि बाजितपुर निवासी बिरजू दास एक विवादित जमीन में घर बना रहे थे। बाजितपुर निवासी उदगार साह उक्त जमीन को अपनी बताकर घर बनाने से मना करते हुए घर बनाने से रोकने लगा। जिस बात को ले दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडा चला। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना चौकीदार द्वारा मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंच मामले की जानकारी ली। मौके पर से ही एक आरोपित बिरजू दास को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपित उदगार साह भागने में कामयाब रहा। जिन्हें पकड़ने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए घायल बिरजू दास का इलाज करवाकर जेल भेज दिया गया है।