गिरिराज सिंह के मंत्री बनने से होगा बेगूसराय का समुचित विकास
बेगूसराय। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने से जिला व राज्य का समुचित विकास होगा।
बेगूसराय। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने से जिला व राज्य का समुचित विकास होगा। बखरी के भाजपा नेता व पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि केंद्र व राज्य में एनडीए की सरकार है। इससे सूबे में विकास को गति मिलेगी क्योंकि दशकों बाद स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह को केंद्र में मंत्री बनाया गया है। इससे स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि एनडीए की पिछली सरकार में बेगूसराय को फोरलेन सड़क और रिफाइनरी के विस्तारीकरण योजना की सौगात मिली थी। इस कार्यकाल में इन योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा सकेगा। कहा कि स्थानीय सांसद को मंत्री बनाये जाने से क्षेत्र के समुचित विकास की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही भाजपा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा, रामशंकर पासवान, सरोजनी भारती, रवि पोद्दार, नीरज नवीन, अनीश पोद्दार, संतोष गुड्डू ,अंकित सिंह, समीर श्रवण आदि ने भी खुशी जताई।