विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय के बरौनी में 14 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

Published: Wed, 19 Aug 2026 11:00 PM (IST)

बरौनी, बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने 14 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ...और पढ़ें

बेगूसराय में 14 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

बेगूसराय में 14 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

HighLights

  1. बरौनी, बेगूसराय में 14 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की पीट-पीटकर हत्या।

  2. असामाजिक तत्वों ने ताड़ीखाना के समीप की वारदात को अंजाम।

  3. स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग।

संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय)। बुधवार की रात फुलवड़िया थाना क्षेत्र के अजीत पत्रकार रोड एवं रेलवे क्रासिंग के बीच स्थित ताड़ीखाना के समीप कुछ असामाजिक तत्वों ने शोकहारा-1 निवासी मो. कारो के 14 वर्षीय पुत्र मो. दिलशाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार एवं फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।