विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने 16 वर्षीय किशोर को मारी गोली, अस्पताल पहुंचते ही मौत; आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

Published: Wed, 09 Sep 2026 09:16 AM (IST)

तेघड़ा के बाजलपुरा में 16 वर्षीय किशोर मो. समीर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले ...और पढ़ें

शव को लेकर अस्पताल पहुंचे स्वजन। जागरण

शव को लेकर अस्पताल पहुंचे स्वजन। जागरण

HighLights

  1. तेघड़ा के बाजलपुरा में किशोर मो. समीर की हत्या।

  2. अज्ञात अपराधियों ने 16 वर्षीय समीर को गोली मारी।

  3. पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश जारी।

संवाद सूत्र, तेघड़ा (बेगूसराय)। तेघड़ा थाना क्षेत्र के नगर परिषद तेघड़ा स्थित बाजलपुरा के वार्ड संख्या 13 में बुधवार को अपराधियों ने 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी।

अज्ञात बदमाशों ने मो. समीर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

मृतक की पहचान मो. आशिक के पुत्र मो. समीर के रूप में हुई है। घटना के बाद तेघड़ा बाजार मस्जिद चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गंभीर रूप से घायल समीर को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा पहुंचाया गया।

road Jam

बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किया गया रेफर

अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद समीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

स्वजन और स्थानीय लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की। बदमाशों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि किशोर को किस वजह से गोली मारी गई और घटना में कितने बदमाश शामिल थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में रखा गया है।

वार्ड 13 में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े किशोर की गोली मारकर हत्या की घटना से वार्ड संख्या 13 के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।