विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय में दो स्‍कॉर्प‍ियो की आमने-सामने की टक्‍कर; तीन दोस्‍तों की मौत, 9 घायल

Published: Mon, 29 Jun 2026 08:52 AM (IST)

बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो ...और पढ़ें

अस्‍पताल में इलाजरत एक घायल। जागरण

अस्‍पताल में इलाजरत एक घायल। जागरण

HighLights

  1. बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में तीन युवकों की मौत, नौ लोग गंभीर घायल।

  3. गंगा स्नान के लिए जा रहे थे पोखरिया के युवक।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के समीप रविवार देर रात भयानक सड़क हादसा हो गया। इससे कोहराम मच गया। 

दो स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। 

मृतकों में पोखरिया वार्ड संख्या-37 निवासी ललन पासवान का 26 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार, बैजू शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार और वार्ड संख्या-36 निवासी चिक्कू साह उर्फ राजन का 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार शामिल हैं।

गंगा स्‍नान के लिए जा रहे थे स‍िमरिया

बताया जाता है कि पोखरिया के छह दोस्त देर रात स्काॅर्पियो से गंगा स्नान के लिए सिमरिया जा रहे थे। इसी दौरान अंग्रेजी ढाला के समीप सामने से आ रही दूसरी स्कार्पियो से जोरदार टक्कर हो गई।

गाड़‍ियों की तेज रफ्तार के बीच हुई टक्‍कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। 

निजी अस्‍पताल में चल रहा इलाज 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आठ घायलों का इलाज एक निजी अस्‍पताल में चल रहा है।

मृतक ऋषभ एसबीएस कालेज में बीए पार्ट वन का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं सन्नी चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद पोखरिया मोहल्ले में मातम पसरा है।

लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा है। सभी इनकी दोस्‍ती, घटना के कारण समेत अन्‍य बातों पर चर्चा कर रहे हैं। मृतकों के परिवार में करुण चित्‍कार से माहौल गमगीन है।