विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10वीं की परीक्षा में बेगूसराय का जलवा: टॉप-10 में 13 विद्यार्थियों ने मारी बाजी, नाहिद सुल्ताना का राज्य में दूसरा स्थान

Published: Sun, 29 Mar 2026 04:13 PM (IST)

बेगूसराय के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने इस सूची में स्थान बनाया, जिसमें नाहिद सुल्ताना ने राज्य में दूसरा और ओम ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा की टाप-10 मेरिट लिस्ट में बेगूसराय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। मेरिट सूची में जिले के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

नाहिदा सुल्ताना ने राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान

Nahid Sultana

(नाहिद सुल्ताना)

जिले की नाहिद सुल्ताना ने 489 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। वह राजकीयकृत हाईस्कूल बनवारीपुर की छात्रा हैं। वहीं, बीएसएस हाईस्कूल राजवाड़ा के छात्र ओम कुमार ने 488 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

राजकीयकृत हाईस्कूल बनवारीपुर की ही छात्रा प्रेरणा कुमारी तथा बीपी हाईस्कूल बेगूसराय के अविनाश कुमार ने 486 अंक लाकर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया।

Prerna Kumari

(प्रेरणा कुमारी)

जबकि आरएसएएस हाईस्कूल, बलिया की शमा परवीन और राजकीयकृत हाईस्कूल, बनवारीपुर के अभिषेक कुमार ने 484 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय शोकहरा की मुस्कान कुमारी 483 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

मेरिट लिस्ट में जिले के छात्रों की 2-9 रैंक 

इसके अलावा पीएसबीडी गर्ल्स हाईस्कूल दशरथपुर की सुमैया एजाज, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताजपुर भगवानपुर की प्रीति कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली वीरपुर की खुशबू कुमारी, एनएन सिन्हा हाईस्कूल, मंसूरचक के आयुष कुमार, बीपी हाईस्कूल बेगूसराय के वीर प्रताप सिंह तथा उत्क्रमित हाईस्कूल सोहिलवारा मंसूरचक के पुरुषोत्तम झा ने 482 अंक के साथ संयुक्त रूप से नौवां स्थान प्राप्त किया।

मेरिट सूची में बेगूसराय के छात्रों की रैंक 2 से लेकर 9 तक लगातार उपस्थिति ने जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List: 10वीं में शेखपुरा का जलवा, 9 स्टूडेंट्स ने बनाई टॉप-10 में जगह; नामी स्कूल साबित हुए फिसड्डी

यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List: 10वीं की परीक्षा में बक्सर जिले का दबदबा, टॉप-10 में 7 स्टूडेंट्स; बटियों का जलवा