विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप, दो गिरफ्तार; थाने पहुंचे ग्रामीण

Published: Mon, 26 Oct 2026 01:37 PM (IST)

बेगूसराय के रतनपुर में एक नाबालिग दिव्यांग किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की ...और पढ़ें

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

HighLights

  1. बेगूसराय में नाबालिग दिव्यांग किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला।

  2. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दो आरोपी किए गिरफ्तार।

  3. घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग दिव्यांग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 25 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि दोनों व्यक्ति किशोरी को अपने घर ले गए, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

न्याय की मांग को लेकर जुटे ग्रामीण

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण रतनपुर थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए सदर-1 एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार में 9वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, खेत में बेहोश मिली पीड़िता; चिट्ठी में लिखी आपबीती