विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारा खाते समय हुआ धमाका; बेगूसराय में बम विस्फोट में भैंस का मुंह बुरी तरह फटा

Published: Tue, 30 Jun 2026 09:25 AM (IST)

बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव में नाद में रखे बम के फटने से चारा खा रही एक ...और पढ़ें

बम फटने से जख्‍मी भैंस।

बम फटने से जख्‍मी भैंस।

HighLights

  1. सोनापुर गांव में नाद में रखा बम फटा।

  2. चारा खा रही भैंस का जबड़ा गंभीर जख्मी।

  3. घटना से इलाके में दहशत, असामाजिक तत्वों पर शक।

संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। छौड़ाही थाना क्षेत्र की नारायणपीपड़ पंचायत के वार्ड संख्या 14 सोनापुर गांव में सोमवार को नाद में रखा बम ब्‍लास्‍ट कर गया। 

इससे नाद में रखा चारा खा रही भैंस गंभीर रूप से जख्‍मी हो गई। दर्द से तड़प रही भैंस का तत्‍काल इलाज कराया गया। घटना से दहशत का माहौल है।  

दूर तक सुनाई पड़ी व‍िस्‍फोट की आवाज 

पशुपालक छौड़ाही थाना क्षेत्र की नारायणपीपड़ पंचायत के सोनपुर गांव निवासी रामप्रवेश महतो ने बताया कि उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व 50 हजार रुपये में भैंस खरीदी थी।

पशुपालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है। इस घटना से वे काफी परेशान हैं। भैंस की स्‍थ‍ित‍ि काफी खराब है। 

उन्‍होंने बताया क‍ि नाद के पास भैंस बंधी थी। वह चारा खा रही थी। इसी क्रम में बम फट गया। धमाका इतना तेज था कि भैंस के मुंह का अगला हिस्सा फट गया और वह खून से लथपथ होकर दर्द से तड़पने लगी।

भैंस का जबड़ा फटा, खून से लथपथ 

ग्रामीणों के अनुसार, धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद कुछ देर तक लोग सहम गए। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो भैंस गंभीर रूप से घायल अवस्था में छटपटा रही थी।

स्वजन ने तत्काल उसकी प्राथमिक चिकित्सा कराई और पुलिस के साथ-साथ पशु चिकित्सक को सूचना दी।  रामप्रवेश महतो ने आशंका जताई क‍ि क‍िसी असामा‍ज‍िक तत्‍व ने घटना को अंजाम दि‍या है।   

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपीपर पंचायत के मुखिया पति निगम यादव, गंगा बिशुन यादव, संजय कुमार राय सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण पीड़ित किसान के घर पहुंचे। 

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी बात हो गई अखबार में खबर भी छप गया। परंतु अभी तक पुलिस जांच करने तक यहां नहीं आई है।

जांच के बाद ही पुलिस को कहना चाहिए कि यह पटाखा का विस्फोट था। दूसरी तरफ थानाअध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि हो सकता है यह पटाखा फटने के कारण यह घटना हुई हो।